फोटो संख्या:-60 ब्यूटी पार्लर संचालिका अजंली---संवाद
महेंद्रगढ़। विवाह-शादी को लेकर ब्यूटीशियनों ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। देवउठनी एकादशी पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
सीजन नजदीक आते ही महिला ब्यूटी पार्लरों में रौनक लौट आई है। महिलाओं ने मेकअप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्लरों में इन दिनों शादी-विवाह के लिए बुकिंग होनी आरंभ हो गई है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई पार्लर संचालिकाओं ने महिला स्टाफ बढ़ा दिया है ताकि सीजन के दौरान किसी ग्राहक को परेशानी का सामना न करना पड़े।
शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लरों में नवंबर से लेकर अप्रैल तक के लिए एडवांस बुकिंग की जा रही है। पार्लर संचालिकाओं के अनुसार, इस बार सीजन पहले से ज्यादा व्यस्त रहने की संभावना है। खासकर नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त की अधिक तिथियों के कारण पार्लरों में काम का दबाव बढ़ गया है।
कई ग्राहक तो शादी-विवाह के मेकअप के लिए पहले से ही अपनी तारीखें तय कर बुकिंग करवा रहे हैं। महिला ब्यूटीशियनों ने इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग पैकेज तैयार किए हैं। इनमें ब्राइडल मेकअप, प्री-ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्पा, नेल आर्ट, फेशियल और स्किन केयर जैसी सेवाओं को विभिन्न बजटों में शामिल किया गया है।
फोटो संख्या:-60 ब्यूटी पार्लर संचालिका अजंली---संवाद