फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवीर गुर्जर ने ने हरियाणा नाम रोशन किया: अतरलाल

Mon, 28 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव बाघोत में ​खिलाड़ी राजवीर गुर्जर को सम्मानित करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। 18 अप्रैल को आयोजित पाक स्ट्रेट स्विमिंग प्रतियोगिता में गांव बाघोत निवासी दिव्यांग पहलवान राजवीर गुर्जर को हिंद महासागर में तलाई मन्नार से धनुषकोडी तक रामसेतु मार्ग को तैरकर पार करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने राजवीर गुर्जर को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने राजवीर के पिता जागेराम को साफा पहनाकर और माता रोशनी देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजवीर ने अपनी सफलता का श्रेय कोच प्रशांत कर्माकर, माता-पिता व ग्रामवासियों को दिया। अतरलाल ने कहा कि दिव्यांग राजवीर गुर्जर ने 30 किलोमीटर लंबे रामसेतु को पार कर न केवल गांव व जिला महेंद्रगढ़ बल्कि पूरे हरियाणा नाम गौरवान्वित किया है। राज्य सरकार को इस होनहार तैराक को आर्थिक मदद व जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाकर हौसला बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर बेड़ा सिंह पूर्व सरपंच, जागेराम, थानेदार महावीर, सूबेदार लक्ष्मी नारायण, थानेदार सतबीर, भवानी फौजी, प्रकाश बादल, फौजी राकेश, हवलदार ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें