फोटो संख्या:60- दौंगडा अहीर में पुलिस चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण --स्रोत- ग्रामीण
- फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
कनीना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दौगड़ा अहीर के बाबा रूपा दास मंदिर में नमन किया गया। इस मौके पर हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के रघुवीर सिंह ने की। बाबूलाल आर्य ने कहा कि देश की एकता और अखंडता पर हुए इस हमले ने हर देशवासी का आक्रोशित कर दिया। हरपाल थानेदार ने कहा यह हमला हमारे धैर्य की परीक्षा है, लेकिन हम एकजुट रहकर आतंक के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।
समापन पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात ग्रामीणों ने गांव में पैदल मार्च करते हुए स्थानीय पुलिस चौकी तक रैली निकाली। पुलिस चौकी पहुंचकर ग्रामीण प्रतिनिधियों ने पुलिस चौकी इंचार्ज को देश के गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि इस हमले के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए ताकि देश में शांति और सुरक्षा बनी रहे। चहीं ग्रामीणों ने गांव में पैदल मार्च कर पुलिस चौकी तक गए। पुलिस चौकी दौगड़ा में पुलिस चौकी इंचार्ज को देश के गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कठोर सजा दी जाए। इस मौके पर बाबूलाल आर्य, श्योचंद, रामानंद मास्टर, रामोतार, वेद प्रकाश आर्य, हरपाल थानेदार, बाबूलाल, महादेव कैप्टन, बबरूभान बोहरा, महाशय भारत सिंह आदि मौजूद रहे।