फोटो नंबर-10महंत शिवराम दास महाराज की 33वीं पुण्यतिथि आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग। स्रो
नारनौल। मोहल्ला ढींढासर स्थित गुरु रविदास आश्रम में महंत शिवराम दास महाराज की 33वीं पुण्यतिथि पर सत्संग और भंडारा हुआ। पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बालकदास महाराज ने की।
समारोह में एसडी महिला महाविद्यालय, नरवाना की छात्राओं ने मास्टर जसवीर के निर्देशन में पांच घंटे तक राजा हरिश्चंद्र का सांग प्रस्तुत किया। शानदार अभिनय से छात्राओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। टीम को शॉल, पटके और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गुरु रविदास सभा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
गांव कुराहवटा की सजना देवी ने परिवार की ओर से देशी घी के भंडारे का खर्च उठाया। यह आयोजन मास्टर लक्ष्मण की सेवानिवृत्ति की खुशी में किया गया। परिवार पहले भी आश्रम को बोलेरो गाड़ी भेंट कर चुका है।
कार्यक्रम में गुरु रविदास महासभा के प्रधान बाबूलाल नारनौलिया, जय नारायण, राजपाल गोरा, सूबेदार फूलचंद, अशोक दास नारनौलिया, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश मांडैया, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, मंजीत गोठवाल, सुरेंद्र सिहमा, रतनलाल सुधाकर, मदनलाल डाडैया, एडवोकेट चंद्रप्रकाश व इंस्पेक्टर रामस्वरूप सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।