फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में बारिश गली-मोहल्लों में भरा पानी

Tue, 02 Sep 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12जनस्वास्थ्य विभाग में जमा बारिश के पानी में से कार्यालय से बाहर आता व्य​क्ति। सं
विज्ञापन
नारनौल। जिले में लगातार बारिश होने से गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया है। यहां तक सरकारी विभागों के कार्यालयों में भी जलभराव हो गया है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नारनौल में सोमवार रातभर रुक-रुक बारिश के बाद दिन में भी यहीं हालात रहे। अभी मौसम विभाग भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं जता रहा है। सितंबर के दो दिनों में जिलेभर में 51 एमएम बारिश दर्ज हुई हैं, जो सामान्य से 833 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान जिलेभर में केवल 5.2 एमएम बारिश को सामान्य माना जाता है।

वहीं एक जून से दो सितंबर तक जिलेभर में 769.1 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 82 प्रतिशत ज्यादा है। क्योंकि इस दौरान जिले भर में 344.1 एमएम बारिश को सामान्य माना जाता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि चार सितंबर तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके बाद रुक-रुक कर खंड बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। बारिश के दौरान क्षेत्र में दिन और रात के तापमान भी सामान्य से नीचे बने हुए हैं। मंगलवार को नारनौल में 24 डिग्री न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



मोहल्ला राव का में सीवर जाम और बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण कई घरों में पानी घुस गया। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि बारिश और सीवर का पानी रसोई में भी घुस गया। इस कारण नहाने, धोने और खाना पकाने में परेशानी हो रही है। महिलाओं ने बताया कि बाल्टियों से पानी बाहर निकालते हैं, लेकिन बारिश होने पर पानी फिर से जमा हो जाता है। इस कारण बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
मोहल्ला राव का में कुछ माह पहले सड़क बनाई गई थी, लेकिन सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं किया गया। वहीं सीवर लाइन की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण सीवर जाम है।

जब-जब बारिश होती है घर में पानी घुसने की चिंता सताने लगती है। पानी से बचाव के लिए घर के प्रवेश द्वार पर तीन फिट ऊंची दीवार भी बनाई है लेकिन पानी की निकासी नहीं होने के कारण दूषित पानी तीन फिट ऊंची दीवार के ऊपर से भी घर में घुस जाता है।
शरबती देवी, मोहल्ला रावका


रसोई और शौचालय में भी दूषित पानी घुस गया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, वहीं मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा।
बिमला देवी, मोहल्ला-रावका




सड़क के लिए अलग और नालियों के लिए अलग टेंडर जारी किया जाता है। इस कारण सड़क निर्माण के समय नाली नहीं बनाई गई। वहीं सीवर जाम है। सफाई के लिए संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई। इस कारण परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

अमर सिंह, पार्षद , वार्ड नंबर- 22
इंसेट

जिले में हुई बारिश पर एक नजर

ब्लॉक एमएम
नारनौल 34
महेंद्रगढ़ 28.5
कनीना 26
अटेली 24.5
नांगल चौधरी 22.5
सतनाली 47
(1 सितंबर सुबह 8 बजे से 2 सितंबर शाम 5 बजे तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें