फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री ने कंटेनर इकाइयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रविवार को माल गोदाम को हर वर्ग के लिए सुगम, तर्कसंगत व तकनीक युक्त बनाने के लिए कंटेनर इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल अधिकारियों को माल लदान के क्षेत्र में नवाचार व तर्कसंगत आइडिया पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेवाड़ी के निकट पाली व काठूवास स्थित कल्याणी कास्ट टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विशेष प्रकार के निर्मित कंटेनर का अवलोकन किया तथा उनकी उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की। यह कंटेनर विशेष रुप से छोटे उद्यमियों, व्यापारियों व किसानों के उपयोग को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने कंटेनर की निर्माण प्रक्रिया को गहनता से देखा और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो। प्रधानमंत्री की गति शक्ति परिकल्पना ने हमें नई दिशा की ओर अग्रसर किया है। जिसमें हम रेल मार्ग, सड़क मार्ग व जलमार्ग से अधिकाधिक सामान का ट्रांसपोर्ट व्यवस्थित व तीव्र गति से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वैष्णव ने काठूवास स्थित कंटेनर साइडिंग का निरीक्षण कर कंटेनर लोडिंग की प्रक्रिया का गहनता के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने स्वयं अपनी उपस्थिति में लिफ्टिंग क्रेन द्वारा विभिन्न प्रकार के कंटेनर्स को ट्रेन पर लोड करने की प्रक्रिया को बारीकी से देखा एवं इस कार्य में सम्मिलित कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया एवं उनके कार्य की सराहना की। रेल मंत्री ने रेलवे के युवा अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें देश को आगे ले जाने वाले नए आइडियाज पर कार्य करना है क्योंकि हर आइडिया का कुछ ना कुछ मूल्य होता है और वह निरर्थक नहीं होता। इस अवसर पर संजय कुमार, विकास, विजय शर्मा, आशुतोष गंगल, दीपक कुमार समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें