स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौपते दैनिक रेल यात्री महासंघ के सदस्य ।
- फोटो : Narnol
दैनिक रेलयात्री महांसघ ने महेंद्रगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन की रेल संबंधित समास्याें को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन व रेलवे के उच्च अधिकारियों के नाम स्टेशन मास्टर अनामिका शर्मा को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने आरोप लगाया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी प्राइवेट बस संचालकों के दबाव में आकर इस रूट पर दिन के समय गाड़ियों का संचालन नहीं कर रहे।
उन्होंने बताया कि कई बार वो उक्त नेताओं एवं अधिकारियों को रेल संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन अधिकारी ज्ञापन को कूड़े के ढेर में डाल देते हैं। सांसद चौधरी धर्मबीर भी कई बार रेलमंत्री एवं उच्च अधिकारियों को डीईओ लेटर लिख चुके हैं लेकिन उनका लेटर भी कागज बनकर रह जाता है। अधिकारियों की मनमानी एवं हठधर्मी की वजह से क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने ज्ञापन में मांग रखी है कि तीन गाड़ियों का ठहराव, चार गाड़ियों का समय में परिवर्तन, पांच गाड़ियों का विस्तार, तीन गाड़ियों का फेरा बढ़ाना व पांच नई गाड़ी दिन के समय चलाने व महेंद्रगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन की सभी सुविधा देना, स्टेशन पर टीटीई की पोस्ट खुलवाना, छह ट्रेन जो लॉकडाउन में बंद हो गई थी उनको दोबारा से चलाना, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर आरक्षित टिकट कोटा शुरू करना, व महेंद्रगढ़ रूट की सभी ट्रेनों में पहले की तरह अनारक्षित टिकट की सुविधा देना सहित अनेक मांग रखी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ रूट पर लगभग सभी गाड़ियां रात के समय आगे-पीछे दिल्ली के लिए आवगमन करती हैं। इनमें से कुछ गाड़ियों को दिन के समय चलाई जाए जिससे क्षेत्र के यात्रियों को इन गाड़ियों का लाभ मिल सकें व रेलवे विभाग को इनकम में फायदा हो सकें।