फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुरा में मिल्क प्लांट पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से डीएसपी रेवाड़ी दिनेश यादव के नेतृत्व में गांव रघुनाथपुरा में चल रहे मिल्क प्लांट पर छापा मारा। टीम ने दूध के दो सैंपल भरे। ये नमूनों को करनाल लैब में भेजें जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रघुनाथपुरा गांव में एक दूध प्लांट पर मिलावट किए जाने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। सूचना के आधार पर रेवाड़ी के डीएसपी दिनेश यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई। टीम में एसआई बाबूलाल, दयानंद और सुनील कुमार शामिल रहे। इसके अलावा डीएफएसओ डॉ. दीपक अलावा गुप्तचर विभाग के जिला निरीक्षक विश्वजीत, उप निरीक्षक लीलाराम, उप निरीक्षक जसवंत सिंह व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। टीम ने गांव रघुनाथपुरा में मिल्क चिलिंग प्लांट पर छापा मारा। मौके पर सुनील निवासी रघुनाथपुरा मौजूद मिला जो कि वहां पर काम करता है। जब उससे लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। प्लांट पर 2 हजार लीटर दूध मिला। डिब्बे पर वीटा बीएमसी बाबा जेठू के नाम से लिखा हुआ मिला। इस दौरान दो सैंपल भरे गए।
15 दिन में आएगी रिपोर्ट
डीएफएसओ डॉ. दीपक ने बताया कि दूध के भरे गए दोनों सैंपल करनाल लैब में भेजे जाएंगे। इनकी रिपोर्ट 15 दिन बाद आएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर मालिक नहीं था जहां पर जो आदमी मिला वो लाइसेंस नहीं दिखा पाया। अगर उनके पास लाइसेंस हैं तो रिपोर्ट आने तक दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें