फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी सभा के प्रशासक को चार्ज दिलाकर चुनाव करवाने की मांग

विज्ञापन
लघु सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते सैनी समाज के लोग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सैनी सभा के प्रशासक द्वारा दो साल बाद भी चार्ज नहीं लेने के मामले में सैनी सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रकाश सैनी के नेतृत्व में लोगों ने डीसी श्यामलाल पूनिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि 17 फरवरी 2020 से सैनी सभा पर नियुक्त प्रशासक ने आज तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है इसलिए प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करके सभा पर नियुक्त प्रशासक को चार्ज दिलाकर सैनी सभा के चुनाव संपन्न करवाए जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तत्कालीन डीसी के निर्देशानुसार के आदेश पर जिला रजिस्ट्रार ने नारनौल सैनी सभा पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा को प्रशासक नियुक्त किया था लेकिन प्रशासक ने आज तक सैनी सभा का चार्ज नहीं लिया है जिसके चलते सभा पर तथाकथित कार्यकारिणी ने अपनी मनमर्जी से चुनाव करवाकर कार्यकारिणी गठित की हुई है। जबकि जिला रजिस्ट्रार ने एक पत्र के माध्यम से प्रशासक को इस बात से भी अवगत कराया हुआ है कि प्रशासक की नियुक्ति के बाद जो कार्यकारिणी बनी हुई हैं वह जिला रोजगार रजिस्ट्रार से स्वीकृत भी नहीं है। प्रदेश सरकार के सोसायटी एक्ट 2012 के अनुसार सभी संस्थाओं को सरकार के नियमों की पालना करते हुए सोसायटी एक्ट के अनुसार काम करना होता है लेकिन नारनौल सैनी सभा पिछले करीब 3 साल से अपनी मनमर्जी से काम कर रही है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि सभा पर नियुक्त प्रशासक को चार्ज लेने के आदेश दिए जाए या फिर उनकी जगह कोई अन्य प्रशासक सभा पर लगाकर चुनाव करवाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में सुरेश पाल सैनी, चितरू राम, श्याम लाल, ईश्वर सैनी व भीम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें