फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल चेन्नई में भी एटीएम तोड़ने की दो वारदात दे चुका है अंजाम, 20 से अधिक मुकदमें दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सिस बैंक का एटीएम चोरी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल लिवासी गुवारका थाना तावडू और सब्बीर वासी टाई थाना नूहं को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। सीआईए महेंद्रगढ़ इंचार्ज उमर मोहम्मद ने बताया कि आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि उस पर 20 से 22 मुकदमे चोरी, डकैती तथा गोकशी के दर्ज हैं। चोरी करने में वह दक्षिण हरियाणा तक सीमित नहीं रहा बल्कि वह लगभग 2000 किलोमीटर दूर चेन्नई में भी एटीएम तोड़ने की वारदात को अंजाम दे चुका है जहां पर उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा राजस्थान में 4-5, रेवाड़ी 3-4, नूहं थाने में 6-7 तथा नारनौल में दो तीन मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल क्षेत्र का तेज तर्रार ड्राइवर बताया जाता है जो वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़ में नहीं आता।
विज्ञापन

पांच हजार रुपये का है इनामी बदमाश
आरोपी सब्बीर उर्फ गनी पर नारनौल पुलिस का पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश था। 2018 में उसने नारनौल चंचल साउंड पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 20 मई 2018 की रात को पिकअप गाड़ी सहित साउंड सामान चोरी कर ले गया था। उस समय मालिक विजय चौधरी के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की नहीं मिलने पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी रखा था। आरोपी के खिलाफ टोंक, नारनौल, चिड़ावा सहित चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी एक्सिस बैंक एटीएम तोड़ने में प्रयोग की गई काले रंग की स्कार्पियो राजस्थान के टोंक जिले से बरामद की।
यह है मामला
बता दें कि 24-25 अप्रैल की रात को नारनौल में एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को उखाड़कर बदमाश उसमें रखे करीब 1736500 रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। इस मामले में एसपी विक्रांत भूषण ने बदमाशों को पकड़ने के लिए डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में चार टीमें गठित की गई थी। पुलिस दो आरोपी पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। मंगलवार को नूहं क्षेत्र राहुल और सब्बीर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें