फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए टीम ने पकड़ी 32 पेटी शराब, आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए नारनौल, उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 32 पेटी अवैध रूप से रखी देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। पुलिस ने शराब में प्रयोग की गाड़ी भी कब्जे में ली।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए नारनौल के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव टहला रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 32 पेटी अवैध रूप से रखी शराब को बुलेरो गाड़ी सहित पकड़कर जब्त किया गया। आरोपी की पहचान मनोज वासी ढाणी मुकुंदपूरा के रूप में हुई। थाना सदर नारनौल में इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपी अवैध शराब बेचने का काम करता है और आरोपी के खिलाफ पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें