फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में राधिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो 07 प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। बाल भवन में चल रहे आठ दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव के छठे दिन बुधवार को सोलो सॉन्ग और डिक्लेमेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गायन और भाषण के माध्यम से अपनी बात रखी।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में जिले के 30 स्कूलों के 220 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बच्चों ने देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र, भारत का दृष्टिकोण, बाल श्रम, खेलों में हरियाणा की भूमिका, महिला आरक्षण विधेयक और चुनाव प्रणाली जैसे विषयों पर विचार रखे। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के जरिए सामाजिक बुराइयों पर भी प्रहार किया।
उन्होंने बताया कि सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मंडल स्तर पर भाग लेंगे।
वहीं, डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर के सभी विजेताओं को 14 नवंबर को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली सम्मानित करेंगी।

फोटो 07 प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें