फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर सफेद पट्टी लगाए ताकि धुंध में वाहन चालकों को परेशानी ना हो: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त अजय कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा और स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम को देखते हुए सभी विभाग तालमेल करके इस दिशा में काम करें। उन्होंने बीएंडआर व एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगाए ताकि धुंध के मौसम में वाहन चालकों को वाहन चलाते समय आसानी हो।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाएं ताकि दूर से ही वाहन दिखाई दे। अप्रोच रोड से मुख्य सड़क पर मिलने वाले प्वाइंट पर भी ऐसा संकेतक लगाए। जिससे वाहन हादसों पर अंकुश लग सके। सड़क के किनारे स्थित पुलिया दिवारों की मरम्मत भी समय पर करवाना सुनिश्चित करें तथा सड़कों पर पैचवर्क करवाएं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने स्थानीय महावीर चौक व महेंद्रगढ़ के राव तुला राम चौक पर स्थित ट्रैफिक लाइट को ठीक न होने से आमजन को होने वाली दिक्कत से अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने चयनित किए हुए स्थानों पर स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी लगवाने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त नारनौल व अटेली के बस स्टैंड के पास लगने वाली रेहड़ियों को उचित दूरी बनाए रखने की बात कही। दुकानदारों द्वारा अपना सामान सड़क तक लगाए रखने के कारण वाहनों व आमजन के आवागमन में दिक्कत होती है। दूसरी ओर जाम की स्थिति बन जाती है। सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता हो तो अवगत करवाए। इस मौके पर आरटीए विजेंद्र सिंह ने बताया कि गत माह के दौरान स्कूल वाहन सुरक्षा पॉलिसी के तहत ब्लॉक स्तर पर वाहनों की चेकिंग का अभियान जारी रहेगा। गत माह 49 स्कूल वाहन चेक किए गए। जिनमें से 15 वाहनों में पॉलिसी के तहत खामिया पायी गई। इस अवसर पर नगराधीश लक्ष्मीनारायण, एसडीएम रणबीर के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें