फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत

विज्ञापन
फोटो 8सामान्य अस्पताल में बच्चे को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभ
विज्ञापन
नारनौल। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को जिला सामान्य अस्पताल परिसर में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक ओमप्रकाश यादव ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आने के कारण सतर्क रहना जरूरी है। इसलिए सभी पात्र बच्चों को समय पर पोलियो की दवा जरूर पिलानी चाहिए।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उप सिविल सर्जन डॉ. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पोलियो से पूरी सुरक्षा के लिए बच्चों को हर बार अभियान के दौरान दवा पिलाना आवश्यक है। यदि किसी बच्चे ने पहले भी पोलियो की खुराक ली है, तब भी उसे दोबारा दवा जरूर पिलाएं। एक भी बच्चा छूटने पर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. दिनेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें