फोटो नंबर-07प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत: संस्था
नारनौल। नई सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट द्वारा रविवार को प्रभात फेरी अग्रसेन चौक से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। सुबह शुरू हुई प्रभात फेरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया। इसके बाद श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और मंजीरों की मधुर धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए अग्रसेन चौक, लोहा मंडी, नई मंडी और रेलवे रोड से होकर पुन मुख्य यजमान के निवास पर पहुंचे। अंत में सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद