फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में आधे दिन बाद खाली दिखा धरनास्थल

विज्ञापन
फोटो संख्या:86- कनीना नगर पालिका में हड़ताल के दौरान गैरमौजूद सफाई कर्मचारी---संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कनीना। सफाई कर्मचारियों का धरना अब सवालों के घेरे में आ गया है। एक तरफ संगठन आंदोलन को मजबूत बता रहा है, तो दूसरी तरफ धरनास्थल पर कर्मचारी पूरे दिन मौजूद नहीं दिख रहे। बुधवार शाम करीब 4 बजे वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के प्रधान अनिल ने कहा कि कर्मचारी 3-4 बजे तक धरने पर बैठते हैं और फिर चले जाते हैं। उधर शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है जगह-जगह कूड़े के ढेर और जाम नालियों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर धरना है तो पूरी तरह होना चाहिए, वरना जनता क्यों परेशान हो। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें