फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों के अंदर दूर करा सकते हैं प्रॉपर्टी आईडी की खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो वर्ष पूर्व नगरपालिका द्वारा कराए गए प्रॉपर्टी सर्वे में 70 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड में खामी पाई गई है। नपा द्वारा एक निजी कंपनी को टेंडर देकर इन खामियों को दूर करने के लिए शहरवासियों को नोटिस जारी कर अवसर दिया गया है। 15 दिनों में प्रॉपर्टी आईडी की खामियां दूर करा सकते हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व शहरी क्षेत्र में कुल 16490 संपति की सर्वे हुई थी। इनमें से 10752 रिहायशी एवं व्यवसायिक संपति दर्शाई गई थी तथा शेष 5738 खाली मकान एवं प्लाट दर्शाए गए थे, लेकिन इस सर्वे में करीब 70 प्रतिशत मालिकों का रिकॉर्ड सही नहीं दर्शाया गया था। अब नगरपालिका द्वारा शहरवासियों को नोटिस भेजकर त्रुटियों को ठीक कराने का अवसर दिया जा रहा है।
एक काउंटर दो सदस्य, कैसे होगी खामी दूर
प्रॉपर्टी आईडी में मिल रहीं खामियों को दूर कराने के लिए प्रतिदिन करीब 90 से 110 लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन नपा द्वारा लगाए गए काउंटर पर महज दो कर्मचारी लोगों की खामियों को ठीक करने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहरवासियों को घंटों नपा कार्यालय में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

------------
एक मकान के तीन गेट तो दिए तीन नोटिस
प्रॉपर्टी सर्वे में हुई खानापूर्ति के कारण लोग परेशान हैं। अनेक आईडी में तो महज एक मकान के तीन गेट होने के कारण उन्हें तीन-तीन नोटिस दिए जा रहे हैं। गड़बड़ी का आलम यह है कि दीवार के साथ लगते मकान को भी किसी और के नाम दर्शाया गया है। ऐसे में शहरवासी परेशानियां उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
-------------
यूं करा सकते हैं खामियों को दूर
सुपरवाइजर मोहनलाल ने बताया कि अभी तक करीब एक हजार लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में मिली खामियों को दूर किया जा चुका है। शहरवासी नपा कार्यालय आकर या ऑनलाइन आवेदन कर खामियों को दूर करा सकते हैं। खामियों को दूर करने का काम 15 दिनों तक जारी रहेगा। नोटिस मिलने के एक माह तक खामियों को दूर करने के लिए पीएमएस हरियाणा की साइट पर ऑनलाइन अपनी संपति की सही जानकारी देकर रिकॉर्ड को ठीक कर सकते हैं। 8 अंकों की प्रॉपर्टी आईडी जारी की गई है। खामियों को दूर कराने के लिए बिजली बिल, शपथपत्र या नगर पार्षद द्वारा सत्यापित घोषणा पत्र के अलावा आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, गृहकर, भूमि पंजीकरण, जमाबंदी, इंतकाल, पैन कार्ड आदि भी जरूरी दस्तावेजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें