फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न, गांव में भी पानी घुसा पानी

Sun, 23 Jan 2022 06:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि सिहोर पंप हाउस से खुडाना तक जाने वाली इस नहर की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है जिसके कारण नहर क्षतिग्रस्त होकर टूट गई।
विज्ञापन
गांव बसई के पास टूटी नहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई के पास नहर टूटने से करीब 20 एकड़ जमीन में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं, वहीं गांव में भी पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने इसकी जानकारी नहरी विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद पानी रोक कर जेसीबी से मिट्टी लगाकर नहर की मरम्मत शुरू कराई गई। 

विज्ञापन


रविवार अल सुबह नहर टूटने के बाद गांव बसई में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों को पता चला। नहर का पानी खेतों से होते हुए गांव के घरों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सिहोर पंप हाउस से खुडाना तक जाने वाली इस नहर की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव बसई में नहर टूटने के बाद जेसीबी से मिट्टी की खोदाई करके पानी को रोकते हुए। संवाद

जिसके कारण नहर क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद जेई संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मिट्टी खुदवाकर क्षतिग्रस्त नहर में डलवाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। अब मरम्मत होने के बाद ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा नहर टूटने की सूचना के बाद पानी बंद करवा दिया था। मौके पर जेई को भेजकर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। मरम्मत के बाद ही अब पानी छोड़ा जाएगा। - शक्तिराज, एसडीओ नहर विभाग 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें