फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली शोभायात्रा

Thu, 14 Nov 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-25गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई करते पंज 
विज्ञापन
नारनौल। जगत गुरु पहली पातशाही धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को पुरानी कचहरी गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया । शोभायात्रा व नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई में निकाली गई। इसकी अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। शोभायात्रा पुरानी कचहरी गुरुद्वारा से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए सांय गुरुद्वारा सिंह सभा में जाकर संपन्न हुई ।
विज्ञापन

इस दौरान शोभायात्रा व्यापारियों व विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा दीप सिंह गतका पार्टी के नेतृत्व बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंडबाजों के साथ गुरु नानक देवी जी के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। समूह संगत द्वारा गुरुवाणी का गायन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा सचिव, सरदार सुरेन्द्र सिंह चावला प्रधान, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह रंधावा, मोहन सिंह चहल, हरभजन सिंह, प्रकाश सिंह तथा धरम चंद छाबड़ा आदि सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें