फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा पार्क के नजदीक निजी अस्पताल फेंक रहे मेडिकल वेस्ट, नपा थमाएगी नोटिस

विज्ञापन
हुड्डा पार्क के पास कूड़े के ढेर में फेंके गए मेडिकल वेस्ट को दिखाते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
खुले में पड़ा बायो वेस्ट मेडिकल शहरवासियों के साथ-साथ बेसहरा पशुओं के लिए परेशानी बना हुुआ है। शहर के हुड्डा पार्क के आसपास 10 से अधिक निजी अस्पताल है। ऐसे में यह मेडिकल वेस्ट किस अस्पताल द्वारा फेंका जा रहा है, यह पता लगाना भी नपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

शहर के सफाई इंचार्ज संजय जब बुधवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ हुड्डा पार्क के नजदीक सफाई करवाने पहुंचे तो वहां पर मेडिकल वेस्ट देखा। इसकी जानकारी सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी। नगरपालिका के एमई योगेश राठी ने कहा कि अब पार्क के आसपास के 10 निजी अस्पतालों को नोटिस देकर मेडिकल वेस्ट को खुले में नहीं फेंकने की चेतावनी दी जाएगी।
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंककर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मरीजों को लगने वाली सिरिंज भी खुले में फेंकी जा रही है। ड्रिप के वेस्ट मैटेरियल और अन्य कचरा भी फेंका जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने से आम लोगोें के भी संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने का डर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट से फैलने वाले प्रदूषण और बीमारियों की रोकने के लिए सभी चिकित्सा इकाइयों को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में पंजीयन कराकर एनओसी लेना अनिवार्य किया हुआ है।
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट के नियमित उठान के लिए विभाग द्वारा टेंडर दिया गया है। सप्ताह में तीन बार विभाग की गाड़ी बायो मेडिकल वेस्ट उठाने के लिए आती है। कोई भी इस तरह के कचरे को खुले में नहीं फेंक सकता। यह विभाग के नियमोें के खिलाफ है। डॉ. मोनू यादव, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, महेंद्रगढ़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें