रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अतुल यादव को प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत करते मंच पदाधिकारी। संव?
- फोटो : Narnol
नारनौल। प्रज्ञा साहित्यिक मंच रोहतक की ओर से गांव नीरपुर निवासी डॉ. अतुल यादव को साहित्यिक सृजन, मातृभाषा संवर्धन और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत किया गया है।
इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा मुख्य अतिथि रहे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लालचंद गुप्त मंगल ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा और मंच के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत बंसल रहे। डॉ. मधुकांत बंसल ने बताया कि इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अतुल यादव की 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 6 पुस्तकें प्रकाशाधीन हैं। उनकी पुस्तकों में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक धरोहर व ऐतिहासिक धरोहरों का उत्कृष्ट चित्रण किया गया है। उन्होंने सैन्य सेवाओं में हरियाणा के योगदान को भी विस्तृत रूप से सहेजा है। स्वामी भीष्म जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी उन्होंने कार्य किया है। डॉ. यादव कई विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के इतिहास विषय के नोडल अधिकारी भी है। उनकी सामाजिक गतिविधियों व साहित्यिक सृजन के लिए मंच द्वारा डॉ. यादव को प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत किया गया है।