नारनौल। भाजपा नारनौल मंडल की बैठक जिला कार्यालय में नारनौल मंडल अध्यक्ष मनीष संघी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एनडीए की ओर से जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ एक साफ छवि के ईमानदार व्यक्ति हैं। भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे व ईमानदार व्यक्ति को ही आगे ला रहे हैं। इसी प्रकार राष्ट्रपति पद के लिए भी द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाना दूरदर्शी सोच का परिचायक है। इस मौके पर किशन लाल, महावीर शर्मा, सुनीता शर्मा, मौसम शर्मा, सरोज बाला, रमेश जांगिड़, सुशील चौटाला उपस्थित रहे।