फोटो नंबर-02श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत- संस्था
नारनौल। धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह प्रभात फेरी अमृतधारा कॉलोनी स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से निकाली। शुभारंभ श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के सेवक कमल ने किया।
बच्चे, बूढ़े, युवक और युवतियां ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते, गाते, बजाते राधे नाम का जाप किया। प्रभात फेरी आदर्श नगर की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित की गई। प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद