फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच हजार लोगों की राह में गड्ढे, सब्जी मंडी-देवीलाल पार्क रोड खस्ताहाल

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- देवीलाल पार्क के नजदीक बदहाल मार्ग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। जगह-जगह बने गड्ढे, उखड़ी परत और टूटी सतह के कारण वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी रहे हैं। यह शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है जहां से रोज पांच हजार से अधिक लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग के आसपास वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायकों के आवास होने के बावजूद वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों के साथ पैदल राहगीरों की भी काफी आवाजाही रहती है।
वार्डवासी कुलदीप शर्मा, नोनी, प्रमोद शर्मा और पुरुषोत्तम ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और नगरपालिका को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई वाहन चालकों का कहना है कि खराब सड़क के कारण वाहनों में भी नुकसान हो रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है।
लोगों का आरोप है कि नगरपालिका इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही। उनका कहना है कि लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। मानसून के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य आदेश जारी किया जाएगा। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि आमजन को परेशानी से राहत मिल सके।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें