फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों के गड्ढे बन रहे हादसों का खतरा, दोपहिया चालक परेशान

विज्ञापन
फोटो 12गड्ढों को दिखाते स्थानीय निवासी।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहर की प्रमुख सड़कों पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन रहे हैं। नारनौल रोड और कोटपूतली रोड पर कई जगह सड़क टूटने से बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों में गिरने से कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

नारनौल रोड पर एसबीआई बैंक के सामने और कोटपूतली रोड पर अनाज मंडी से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मोड़ पर स्थिति ज्यादा खराब है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासी सोनू तंवर, भूप सिंह फौजी, बलू चौधरी, मोहित और सोमदत्त ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए। लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, विभाग के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार ने बताया कि सभी सड़कों का निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि जल्द सड़क को सुरक्षित बनाया जाए और हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें