नारनौल। प्रधान डाकघर नारनौल में अगस्त की पेंशन 10 अक्तूबर तक वार्ड अनुसार सुबह दस से दोपहर एक बजे तक वितरित की जाएगी।
पोस्टमास्टर ने बताया कि वार्ड नंबर पांच की पेंशन 23 सितंबर, वार्ड 6 की 24, वार्ड 8 की 25, वार्ड 9 की 26, वार्ड 10 की 27, वार्ड 11 की 29 और वार्ड 13 की 30 सितंबर को पेंशन वितरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 14 की एक अक्तूबर, वार्ड नंबर 15 की तीन, वार्ड 17 की चार, वार्ड नंबर एक व 22 की 6, वार्ड नंबर दो व 23 की सात और वार्ड नंबर 27 की आठ अक्तूबर को पेंशन वितरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक से 11 तक बचे हुए पेंशनरों को 9 अक्तूबर को व वार्ड नंबर 13 से 24 तक के बचे हुए पेंशनरों की पेंशन 10 अक्तूबर को वितरित की जाएगी। सभी पेंशनर वार्ड अनुसार ही अपनी पेंशन लेने के लिए आएं।