फोटो 15राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सिहमा में साफ सफाई करते हुए स्वयंसेवक।स्रोत संस्थ
सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सिहमा में सेवा पखवाड़ा के तहत एनएनएस कैंप का आयोजन कर सफाई का संदेश दिया गया।
कैंप का शुभारंभ में प्राचार्य कृष्ण कुमार ने दीप जलाकर किया। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान नहीं, जीवनशैली है। आज सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि अपने गांव-शहर को साफ-सुथरा रखेंगे। सभी को अपने आसपास साफ-सफाई रखना चाहिए। आसपास सफाई होने से बीमारियां होने की संभावना बहुत ही कम रहती है। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी सरिता यादव, भीम सिंह, इंदु यादव, रंजना यादव, ज्योती, जितेंद्र, मनोज, देवदत्त व सतेंद्र आदि इत्यादि मौजूद थे। संवाद