निजामपुर चौकी के एक गांव की महिला ने उसके ही गांव के व्यक्ति पर अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही मोहन नामक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए व अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद इस वीडियो को वायरल करने का भय दिखाकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं उसको यह बात कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच अधिकारी राजवंती ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।