नारनौल। सदर थाना पुलिस ने शनिवार को खेत में बने कुएं के पास अवैध तरीके से शराब बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बाजरे के खेत में रखी 9 पेटी देसी मार्का, एक पेटी अद्घा देसी मार्का व एक पेटी पब्वा देसी मार्का बरामद किए।
पुलिस को सूचना मिली की मनोज निवासी ढाणी मुकंदपुरा अपने खेत में कुंए के पास बाजरा के खेत में अवैध शराब बेच रहा है। अगर रेड की जाए तो अवैध शराब सहित पकड़ा जा सकता है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति अपने खेत में कुएं के पास पानी की खेल पर बैठा हुआ था। जोकि पुलिस को देखकर भाग गया। इस पर पुलिस ने बाजरे के खेत में तलाशी ली तो खेत में शराब पेटिया बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।