फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोककर मारपीट करने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। वाहन चालक का रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नारनौल शहर के मिश्रवाड़ा मोहल्ला निवासी कृष्ण सैनी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गत एक सप्ताह पूर्व वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से कार से नारनौल आ रहा था।
इसी दौरान रेवाड़ी से एक दूसरी गाड़ी उनके पीछे लग गई। जिसकी साजिश पर गांव धनोन्दा के समीप अज्ञात युवकों ने लकड़ियों व लोहे की रॉड से उन पर हमला बोल दिया। इस कारण गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ में कृष्ण सैनी, किरण सैनी व कृष्ण कुमार को चोट लगी। शिकायतकर्ता कहना है कि हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कृष्ण सैनी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें