फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएवाई : बिना दस्तावेज कैसे मिलेगा योजना का लाभ

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान देने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत पात्र परिवार को मकान बनाने के लिए 1.5 से 2.5 लाख रुपये दिए जाते हैं। मगर जिला महेंद्रगढ़ में योजना के सैकड़ों पात्र लोगों ने अभी तक नगर परिषद व पालिकाओं में अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। नारनौल नगर परिषद के तहत 667 ऐसे लोग हैं जिन्होंने योजना के लिए निर्धारित किए गए दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार उक्त पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना के तहत अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके इसके लिए नगर परिषद नारनौल उक्त लोगों को नोटिस व फोन द्वारा सूचित कर अपने दस्तावेज जमा करवाने की हिदायत दे रही है ताकि दस्तावेज मिलने के बाद उक्त लोगों को निर्धारित राशि दी जा सके। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत ऐसे लोगों के आवेदन मांगे गए थे। जिन लोगों के पास पक्का मकान नहीं है और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे लोगों को 2.5 लाख रुपये नये मकान बनाने तथा 1.5 रुपये मकान की मरम्मत करवाने के लिए जाते हैं।
जिले में योजना के तहत कुल 2911 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें नारनौल नगर परिषद के तहत 1307, नांगल चौधरी नगर पालिका के तहत 645, अटेली नपा के तहत 17, कनीना नपा के तहत 520 तथा महेंद्रगढ़ नपा के तहत 422 परिवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से 912 लोगों के आवेदनों को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। वहीं 585 पात्र लोगों को निर्धारित राशि की पहली, दूसरी व तीसरी किश्त जारी हो पाई है। जबकि 1414 ऐसे लोग है जिन्होंने अभी तक अपने दस्तावेज नगर परिषद में जमा नहीं करवाए है।
विज्ञापन

-योजना का लाभ लेने में नांगल चौधरी पालिका सबसे आगे
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने में सबसे आगे नांगल चौधरी नगर पालिका है। दूसरे नंबर पर नारनौल नगर परिषद, तीसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ पालिका है। नांगल चौधरी नगर पालिका के तहत कुल 645 आवेदनों में 212 लोगों को राशि जारी की गई है। इनमें 136 लोगों को पहली, 120 को दूसरी तथा 63 लोगों को तीसरी किश्त जारी की जा चुकी है। जबकि नारनौल नगर परिषद द्वारा अभी तक 65 लोगों को पहली, 55 को दूसरी तथा 5 को तीसरी किश्त जारी की है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ नगर पालिका द्वारा कुल 35 को केवल पहली किश्त ही जारी की है।
- लाभ पात्रों को बिना दस्तावेज कैसे मिले राशि
पीएमएवाई के तहत जिले में कुल 2911 आवेदनों में से 912 आवेदनों को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। जबकि 585 पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया गया है। वहीं 1414 ऐसे लोग है जिनके द्वारा योजना के तहत निर्धारित किए गए नक्शा सहित अन्य दस्तावेज नगर परिषद में जमा नहीं करवाए गए है। इस प्रकार बिना दस्तावेजों के उक्त लोगों की फाइल कैसे आगे बढ़ेगी और उन्हें कैसे योजना का लाभ मिल पाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना का सभी पात्र लोगों को लाभ मिलना चाहिए। नगर परिषद का लक्ष्य है सभी पात्र लोगों को जल्द से जल्द निर्धारित मुहैया कराया जाए। मगर 667 ऐसे लोग है जिन्होंने अभी तक अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए है। बिना दस्तावेज के उन लोगों की फाइल कैसे आगे बढ़ेगी। नगर परिषद द्वारा ऐसे लोगों को नोटिस व फोन द्वारा सूचित कर उनके दस्तावेज मांगे जा रहे है। ताकि उन्हें योजना का लाभ दिया जा सके। -सुमनलता, ईओ नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें