फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर सायं तक नहीं पहुंची खाद, भूखे-प्यासे बैठे रहे किसान

विज्ञापन
पुलिस लाइन में खाद लेने के लिए लाइन में बैठी किसानों की भीड़ । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। डीएपी खाद के लिए लगातार मारामारी चल रही है। खाद के लिए किसानों द्वारा सोमवार व मंगलवार को लगातार दो दिन तक जाम लगा चुके हैं। इस दौरान किसानों को आश्वासन दिया गया था कि बुधवार को जिले को खाद मिल जाएगी। इसके बाद किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। मगर बुधवार सायं 6 बजे तक भी खाद नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

इस वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने देर शाम तक खाद पहुुंचने की संभावना को देखते हुए किसानों को टोकन वितरित किए गए। मगर छह बजे तक भी खाद नहीं पहुंचा था। इस कारण अनेक किसान तो बिना खाद लिए ही घर लौट गए। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 6700 डीएपी खाद के बैग उपलब्ध होंगे। इनमें 1000 बैग नांगल चौधरी, 1000 बैग नारनौल तथा 500 निजामपुर को उपलब्ध कराए जाएंगे। बाकी अटेली-कनीना व महेंद्रगढ़ में खाद बीज की दुकानों पर वितरण किया जाएगा।
डीएपी के लिए प्रशासनिक सचिव राजा शेखर वुंडरु ने ली बैठक
नारनौल। अतिरिक्त मुख्य सचिव व जिला महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक सचिव राजा शेखर वुंडरु ने बुधवार को जिला में डीएपी खाद को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने प्रत्येक खंड की डिमांड और सप्लाई के आंकड़ों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसीएस ने कहा कि डीएपी की सप्लाई निरंतर रूप से जारी रहेगी। जिला महेंद्रगढ़ के किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बैठक में उपायुक्त अजय कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ वजीर सिंह, सहकारी बैंक के जीएम प्रशांत यादव व असिस्टेंट रजिस्ट्रार को ऑपरेटिव अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

- अभी से गेहूं के लिए डीएपी न लें किसान
उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने किसानों से अपील की कि किसान अभी केवल सरसों की बिजाई के लिए डीएपी की खरीद करें। अब जिला में खाद की कोई कमी नहीं है। हर रोज उचित मात्रा में खाद वितरित की जा रही है। किसान खाद का उचित मात्रा में प्रयोग करें। एक बैग डीएपी को 2 एकड़ में प्रयोग करें। इससे अधिक खाद प्रयोग करने से कोई लाभ नहीं होता बल्कि जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई अभी 10 दिन बाद होनी है।

डीएपी खाद लेने के लिए पुलिस लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते थककर सोती महिला व पुरूष । - फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें