फोटो संख्या:68-मुख्यमंत्री आवास पर कोर कमेटी की बैठक से पहले पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का स्व
महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे हरियाणा भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वास्थ्य हालचाल पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान नेताओं ने उनके लंबे समय से पार्टी और संगठन के लिए किए गए कार्यों की भी सराहना की। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद सुधा यादव, सुनीता दुग्गल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यु सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।