फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए ने अवैध हथियारों संग दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
फोटो 8 अवैध ह​थियार के साथ पकड़े गए आरोपी।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नारनौल सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के गांव भिंढोर निवासी सचिन और गांव गुजरवास निवासी रवि को गिरफ्तार किया है। सचिन के पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए जबकि रवि के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो कारतूस मिले। जांच में सामने आया कि सचिन थाना नांगल चौधरी में दर्ज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें