फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खिलाड़ियों ने की मौखुता में खेल नर्सरी अलॉट करने की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17रितेश, वॉलीबॉल खिलाड़ी, गांव- मौखुता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। गांव मौखुता के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी अलॉट करने की मांग की है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल नर्सरी से अभ्यास की बेहतर सुविधा मिलती है और प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी होती है।
विज्ञापन


मौखुता में वॉलीबॉल के प्रशिक्षण के लिए सत्र 2025-26 में खेल नर्सरी संचालित थी। इस दौरान खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने कई जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वहीं खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले करीब 4 खिलाड़ियों का चयन खेल कोटे के तहत सेना में भी चयन हुआ है।



बॉक्स

गांव में खेल नर्सरी शुरू होने के बाद गांव के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है और खेल कोटे के तहत सेना में भी शामिल हुए हैं। इसलिए हमारी मांग है कि नए सत्र में भी गांव में वॉलीबॉल के लिए खेल नर्सरी अलॉट की जाए।-रितेश, वॉलीबॉल खिलाड़ी, गांव मौखुता
विज्ञापन

बॉक्स



मौखुता गांव में खेल नर्सरी शुरू होने से युवाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ा है। वहीं मौखुता के आस-पास स्थित गांवों के युवा भी खेल नर्सरी में अभ्यास करने आते हैं। ।-तनीष, वॉलीबॉल खिलाड़ी, गांव मौखुता


वर्जन :



निजी खेल नर्सरी के लिए जिले भर से 216 आवेदन आए हैं। आवेदन के अनुसार खेल मैदानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च विभाग भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर उच्च विभाग द्वारा खेल नर्सरी अलॉट की जाएगी।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें