फोटो 21 फाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी। आयोजक
मंडी अटेली। खंड के गांव ताजपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला बचीनी व राजस्थान के गांव कोटपूतली मालपुरा के बीच हुआ। इसमें मालपुरा की टीम विजेता रही।
गांव में पिछले एक सप्ताह से चल रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की 40 टीमों ने भाग लिया। इसके चलते सेमीफाइनल में बचीनी, कोटपूतली मालपुरा, भड़फ व मोहनपुर पहुंची।
फाइनल मुकाबला बचीनी व राजस्थान के गांव कोटपूतली मालपुरा के बीच हुआ। इसमें 12 ओवर में 134 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले में मालपुरा की टीम ने 11 ओवर में ही 5 विकेट खोकर यह प्रतियोगिता अपने नाम की।
विजेता रही इस टीम को उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज दीपचन्द दिल्ली पुलिस को मिला। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।