फोटो नंबर- 17नारनौल बस स्टैंड पर बने ग्रामीण बूथ के पास बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
नारनौल। ग्रामीण बूथ पर टीन शेड लगाने की योजना बनाई जा रही है। इससे यात्रियों को धूप व बारिश के दौरान बस का इंतजार करने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। उसके लिए पीडब्लयूडी विभाग की ओर से करीब 35.67 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है।
डिपो प्रशासन की ओर से एस्टीमेट को मुख्यालय भेजा गया है और अप्रैल माह के अंत व मई माह के शुरूआत तक बजट पास होने की संभावना है। गौरतलब है कि ग्रामीण बसों के लिए बूथ नंबर 8 से 12 तक बस खुले आसमान के नीचे खड़ी होती है। बसों के इंतजार के लिए यात्री बूथ के पास खड़े रहते है और धूप व बारिश के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-
वर्जन :
यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रामीण बूथ पर टीन शेड लगाए जाने की योजना है। जिसके लिए मुख्यालय को एस्टीमेट भेजा गया है।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो