फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से हरिद्वार के लिए दो विशेष बस सेवा शुरू

Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- बस स्टैंड महेंद्रगढ़--संवाद - फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्रावण माह में दादरी डिपो ने महेंद्रगढ़ से हरिद्वार के लिए दो स्पेशल बस सेवा रविवार को शुरू की है। यह बस सुबह 7 बजे महेंद्रगढ़ से रवाना होकर दादरी, रोहतक पानीपत होते हुए हरिद्वार जाएगी।
विज्ञापन

शिवरात्रि रोडवेज स्पेशल बस सुबह सात बजे महेंद्रगढ से रवाना होकर, आठ बजे दादरी, सुबह 10 बजे रोहतक, दोपहर 12 बजे पानीपत से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं सुबह 7 बजे हरिद्वार से रवाना होकर सुबह 11 बजे पानीपत, दोपहर 12.30 बजे रोहतक से दोपहर करीब 1.30 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी।
महेंद्रगढ़ से रोडवेज बस का हरिद्वार के लिए किराया 440 रुपये होगा। रामनिवास पाटोदा, गुलशन, अमरजीत, साहिल, पवन, पुनीत ने बताया कि श्रावण माह में महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हरिद्वार जाते है। करीब एक माह तक स्रान चलता है। इस दौरान जिले के लोग भारी संख्या में एक माह तक हरिद्वार जाकर स्रान करके आते है तथा यहां रवाना होकर हरिद्वार से कावड़ लेकर आते है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिला से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा चलाने की मांग की जा रहीं थी। इस बस का संचालन शुरू होने से महेंद्रगढ, दादरी, रोहतक व पानीपत सहित अन्य क्षेत्र के श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।

वर्जन..
दादरी डिपो ने महेंद्रगढ़ से हरिद्वार के लिए दो स्पेशल बस चलाई है। महेंद्रगढ़ से जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -वेदप्रकाश, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें