नारनौल। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, हालांकि रविवार सुबह मौसम साफ रहा और जल्दी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को भी मिली, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बनी हुई है। आगामी दो दिनों तक क्षेत्र में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 21 जनवरी को मौसम फिर से करवट लेगा। एकबार फिर से क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 20 व 21 जनवरी को क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा, लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को सक्रिय होगा, जिस कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। संवाद