महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल के प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य के पुरोहित्व में आर्य समाज मुख्यालय साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग किया गया। यज्ञ मुख्य यज्ञमान सतीश आर्य रहे। ब्रह्मा के स्थान पर आर्य समाज के निशुल्क कानूनी सलाहकार अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य रहे। उन्हाेंने कहा कि श्रेष्ठ कोटि की विद्या, बुद्धि, धन,आयु, बल, ज्ञान व तेज प्रदान करने की प्रार्थना की शांति पाठ के साथ जय घोष के बाद यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बृहस्पति शास्त्री, सूबेदार मेजर दिलीप सिंह, डॉ. विक्रांत डागर, महेंद्र दीवान, किरोड़ी लाल आदि ने यज्ञ में आहुति दी। संवाद