फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस की दिल्ली रैली में जिले से जाएंगे 8 हजार लोग, 29 को बैठक में होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में महेंद्रगढ़ जिले से करीब 8 हजार लोगों को ले जाने की तैयारी की जा रही है। रैली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर 29 अक्तूबर को नारनौल में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। लोगों को दिल्ली ले जाने और वापस लाने के लिए संगठन की ओर से पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रैली में जाने के लिए कुछ कार्यकर्ता अपने स्तर पर भी व्यवस्था कर रहे हैं, जबकि संगठन की ओर से भी लोगों को ले जाने और वापस लाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें