फोटो 08 सतीश व सारिका को सम्मानित करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत: समिति
नारनौल। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके उपरांत, प्रदेश सरकार द्वारा एडीए के पद पर चयनित होकर बहुजन समाज का गौरव बढ़ाने वाले होनहार युवा एडवोकेट सतीश कुमार नाहर और एडवोकेट सारिका बेदी का नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने की व मंच संचालन समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने किया। संवाद