फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गंदगी से परेशान लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो संख्या:53 जाम खुलवाने मोहल्ला बास में पहुंची शहर थाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के 11 हट्टा बाजार स्थित मोहल्ला बास में वीरवार दोपहर सफाई न होने से परेशान लोगों ने पत्थर रखकर सड़क जाम कर दी। वहीं नारेबाजी कर नगर पालिका व ठेकेदार के खिलाफ रोष जताया। सूचना मिलने पर करीब 20 मिनट बाद शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर समाधान का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


वार्ड निवासी विजय कुमार, राजेश जांगड़ा, सुधीर, अमित ने बताया कि एक सप्ताह से वार्ड में कचरा पड़ा है और नगर पालिका कर्मचारी यहां से उठान नहीं कर रहे हैं। वार्डवासी नगर पालिका चेयरमैन व अधिकारियों को इससे अवगत करा चुके हैं।
हर दिन कार्यालय में जाते हैं और अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब नगर पालिका अधिकारी व ठेकेदार एक-दूसरे का नाम लेकर काम से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे नागरिकों की समस्या बढ़ती गई और अब तक समाधान नहीं हुआ है। अब विवश होकर उनको जाम लगाने का रास्ता अपनाना पड़ा है। दोपहर 12:40 पर नागरिकों ने रोड पर पत्थर रखकर दिए और जाम लगा दिया और नगर पालिका व ठेकेदार मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब 20 मिनट बाद शहर थाना प्रभारी पवन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और बातचीत की।
इसके बाद नागरिकों को समझाया और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बाद में नागरिकों ने जाम खोल दिया और आवागमन दुरुस्त हुआ। करीब 20 मिनट तक वाहन चालकों ने परेशानी झेली।

फोटो संख्या:53 जाम खुलवाने मोहल्ला बास में पहुंची शहर थाना पुलिस। संवाद

फोटो संख्या:53 जाम खुलवाने मोहल्ला बास में पहुंची शहर थाना पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें