फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 29 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों ने लगाया जाम

Sun, 12 Jan 2025 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डिफेंस कॉलोनी कुराहवटा रोड पर करीब 29 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित होने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन बजे ओवरलोड ट्रक ने बिजली के खंभे को को टक्कर मार दी। इसके जिसके कारण खंभा टूटकर गिर गया। इससे बिजली चली गई। लोगों ने बिजली आपूर्ति सामान्य करवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत लिखित व मौखिक दे चुके हैं। कर्मचारी शनिवार को हाईटेंशन लाइन को ठीक करके चले गए, लेकिन कॉलोनी की बिजली की लाइनों को ठीक नहीं किया गया।
लोगों ने विधायक से लेकर प्रशासन व 112 पर सूचना तक सूचना दे चुके हैं। 29 घंटे बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोगों ने आक्रोश में आकर शाम 6 बजे कुराहवटा रोड जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने आरोप लगाया कि एक घटे जाम लगाने के बाद भी बिजली निगम की ओर से अधिकारी या प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने के कारण घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए है। इस समय दसवीं व 12वीं परीक्षाएं भी नजदीक आ रही है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। आजाद कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी 1 व 2, शिव कॉलोनी में 400 से 500 घर है। कॉलोनी वासियों ने कहा बिजली के अधिकारियों को फोन करते है तो कर्मचारी भेजने की बात करते है। एक घंटा बीतने के बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

-
वर्जन...
सुबह से बारिश होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति शुरू करवाई जा रही है।
- सुनील कुमार,एसडीओ, बिजली निगम महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें