फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में भूंकप के झटके महसूस होने पर घरों से बाहर निकले लोग

Fri, 11 Jul 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में वीरवार सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नारनौल में 9.04 मिनट पर भूंकप आने से लोग घरों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। किसी जान माल की हानि का समाचार नहीं है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विशेषज्ञ और भूगोल विद डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि केंद्र जिला झज्जर के गांव रामपुरा में अक्षांश 28.63 और देशांतर 76.68 में रहा है। भूकंप की तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड रही। धरती के अंदर 10 किलोमीटर गहराई रही है।
विज्ञापन

बताया कि दिल्ली एनसीआर में पांच फाल्ट लाइन हैं। इनमें महेंद्रगढ़-देहरादून, दिल्ली-मुरादाबाद, दिल्ली-सरगौधा रिज और दिल्ली-हरिद्वार रिज शामिल है। इन फाल्ट लाइन में ही जमीन की अंदरूनी प्लेट आपस में टकराती हैं। इस प्रकार के छोटे छोटे भूकंप से बड़े पैमाने के भूकंप का अंदेशा नहीं रहता, क्योंकि इस तरह से छोटे भूकंप द्वार पृथ्वी की उर्जा रिलीज होती रहती है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 रही है। केंद्र से 100 किलोमीटर तक इस भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें