फोटो नंबर-06मोहल्ला संघीवाड़ा में दौड़ते सांड। संवाद
नारनौल। शहर में आए दिन सांड़ों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे लोग अब भयभीत रहने लगे हैं। इसके बाद भी नगर परिषद गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में कई स्थानों पर सांड़ों में भिड़ंत से हादसे हो चुके हैं। इन हादसों को लेकर अब स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है।
एक माह पहले मोहल्ला संघीवाड़ा में लड़ते हुए सांड़ों ने एक महिला को घायल कर दिया था। वह अब तक उपचाराधीन है। मोहल्ला संघीवाड़ा, मिश्रवाड़ा, देवस्थान व फलसा में इन दिनों इनकी संख्या इतनी बढ़ गई है कि बच्चों और बुजर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ले में सुबह-शाम कई स्थानों पर सांड झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। वह कब किस पर हमला कर दे यह पता नहीं। इसके अलावा लोगों को बाहर खड़े अपने वाहनों की चिंता रहती, क्योंकि सांड लड़ते समय किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन दिनों मोहल्ले में सांड़ बढ़ गए हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बच्चे घरों से बाहर खेलते हैं तो उनकी चिंता रहती है।
-नरेश कुमार, मोहल्लावासी।
मोहल्ले में एक महिला को सांड़ ने घायल कर दिया था। इसकी वजह से मोहल्लावासियों में रोष है। इसके बाद भी प्रशासन पकड़ने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
-जयप्रकाश, मोहल्लावासी
शहर में सांड़ों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। एक सप्ताह के अंदर ठेका छोड़कर इन्हें पकड़वाने का कार्य करेंगे।-
आनंद शर्मा, डीएमसी नगर परिषद