फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा की प्रापर्टी सर्वे की खामियों को ठीक करवाने के लिए लोगों की लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका अटेली में की गई प्रॉपर्टी सर्वे की गई गलतियों को ठीक करवाने के लिए लोगों की नगरपालिका में भीड़ लगी रही। बहुत से लोगों की भीड़ के चलते बिना गलती सुधार करवाये वापस घर जाना पड़ा।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी सर्वे में गलती को ठीक करवाने आए लोगों ने बताया कि गलती सुधारने वाला एक ही कर्मचारी लगा हुआ है। वह भी मोबाइल के माध्यम से गलती सुधारने का काम कर रहा है। गलती सुधारने के लिए मकान की रजिस्ट्री, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र की आईडी अनिवार्य की हुई है। ऐसे में एक ही व्यक्ति की गलती ठीक करने के लिए बहुत समय लग जाता है। लोग घंटे लाइन में खड़े होने के बाद भी नंबर का इंजतार करते हुए परेशान होकर वापस लौट गए।
लोगों का कहना है कि गलती सुधारने के लिए तीन-चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकी लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। एक व्यक्ति का गलती सुधार करवाने में काफी समय लगता है। ऐसे में लोग अपनी बारी का इंतजार घंटों तक करते रहते हैं। लोगों का कहना है कि गलतियां सर्वे करने वाले लोगों ने की है। लगभग सभी लोगों की किसी न किसी प्रकार की कमी है। किसी की सर्वे में क्षेत्र अधिक व कम दिखा रखा है तो किसी का नाम ही गलत है। इस संबंध में नगरपालिका सचिव अनिल कुमार का कहना है कि सर्वे का ठेका एक कंपनी को दिया हुआ है। गलती ठीक करवाने के लिए नोटिस देने आये सर्वे कर्मी को लिखित में शिकायत दे दें, ताकी उनको गलती ठीक करवाने के लिए नगरपालिका कार्यालय में न आना पड़े। 2013 में अटेली कस्बे में नपा ने दुकान व घरों के बारे में सर्वे किया था। उस आधार पर प्रापर्टी आईडी बनाई गई थी। उसके बाद टैक्स आईडी सूचनाओं को पूरे विवरण के आधार पर प्रतिष्ठान मालिक व घरों के सदस्यों को मुहैया करवाया जा रहा है। बता दें कि अटेली में 4 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें