फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन मर्डर केस में पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पवन मर्डर मामले में दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने आरोपियों के लिए खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 6 जून को आईटीआई रोड चिंकारा कैंटीन के पास सब्जी रेहड़ी की जगह को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई थी। इस झगड़े में रामौतार, उसके बेटे बंटी, राकेश निवासी नूनी शेखपुरा तथा उसके साथियों ने पवन को पीट-पीट कर घायल कर दिया था झगड़े में उसके तीन साथियों को भी चोंटे आईं। गंभीर चोटें लगने के कारण पवन को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उस दिन उसको उपचार के दौरान छुट्टी दे दी गई थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी जिससे उसे सिविल अस्पताल में फिर से ले जाया गया था जहां से उसे नारनौल रेफर कर दिया गया। जब वे पवन को नारनौल ले गये तो वहां से उसको हायर सेंटर के लिए सिटी स्केन कराने के लिए रेफर कर दिया । जब वे पवन को लेकर बहरोड़ में स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे तो वहां पहुंचने से पहले ही पवन ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के बयान पर रामौतार, बंटी, राकेश तथा उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अभी तक रामौतार के एक लड़के को गिरफ्तार किया है, बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर मोहल्लावासी शनिवार को जांच अधिकारी से भी मिले थे। जांच अधिकारी ने बीते रविवार की शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। परंतु अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन थाने में लोगों की समस्या सुनने आए थे तो उस समय अमर उजाला टीम ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने डीएसपी को उनके खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश दिए जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें