फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड के मरम्मत का रास्ता साफ, 4 करोड़ की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 20 दिसंबर को हुई नारनौल की रैली में उठी मांग के बाद भी नारनौल- महेंद्रगढ़ रोड की मरम्मत का काम अधर में लटका हुआ था। यद्यपि विभाग ने स्वीकृति से पूर्व ही टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी, लेकिन वित्त विभाग द्वारा बजट की स्वीकृति नहीं होने के कारण मामला लटका हुआ था। अब यह मामला सिरे चढ़ गया है तथा टेंडर 12 जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन

नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से लगातार इस मामले पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बात कर रहे थे। वीरवार की शाम को वित्त सचिव ने उन्हें फोन करके सूचित किया हैं कि वित्त विभाग से स्वीकृति जारी कर दी है। पीडब्ल्यूडी ने सूचना दी है कि इसका टेंडर 12 जनवरी को खुलेगा। इसके बाद विभाग से टेंडर मंजूर करने बाद प्रयास रहेगा कि इसी महीने के अंत तक इसका मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जहां-जहां से भी सड़क टूटी हुुई है उसकी यथा आवश्यक रिपेयर का काम शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही इस रोड की फोरलेन के लिए भी सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस और प्रयास रहेगा कि यथा समय फोरलेन का मामला भी आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि जब तक यह है फोरलेन का कार्य हो तब तक बहुत जरूरी था कि इस सड़क को एक बार अच्छी तरह से रिपेयर किया जाए। रिपेयर होने के बाद महेंद्रगढ़ सहित कई अन्य जिलों के नागरिकों को भी काफी राहत मिलेगी। बता दें कि महेंद्रगढ़-नारनौल रोड जर्जर हो चुकी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें