फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मरीजों को बाहर से नहीं खरीदनी पड़ेगी दवा, नागरिक अस्पताल में स्टॉक पूरा

Wed, 19 Jun 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए निजी मेडिकलों से महंगे दामों से दवाइयां नहीं खरीदनी पड़ेंगी। शहर के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में 327 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व हालात ऐसे थे कि अस्पताल में दवाओं के अभाव में चिकित्सक पर्ची बनाकर मरीजों को थमा देते थे। इसके कारण लोग भी बाहर से मेडिकल स्टोर पर महंगे दामों पर दवा खरीदने को मजबूर थे। अब नागरिक अस्पताल में दवाओं का स्टॉक पूरा हो गया है। दवाई के अभाव में मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं सभी प्रकार दवाई अस्पताल में उपलब्ध हो पाएंगी। जिम्मेदारों का दावा है कि नागरिक अस्पताल में अब 327 तरह की दवाई मिल रही हैं। वेयरहाउस भिवानी से दवाइयों को स्टॉक मंगवाया गया है।
पांच में से चार दवाइयां खरीदनी पड़ती थीं बाहर से
इससे पूर्व जब मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आते थे तब पर्ची में लिखी गई पांच दवाइयों में से महज एक ही दवा अस्पताल में उपलब्ध हो पाती थीं। बाकी दवा बाहर से निजी मेडिकल स्टोर से लानी पड़ती थीं। इससे उपचार कराने में दोहरी मार पड़ती थी।
विज्ञापन

अब नागरिक अस्पताल में सभी दवाइयों का स्टॉक पूरा हो गया है। सभी दवाई भिवानी वेयरहाउस से आपूर्ति की जा चुकी हैं। अब लोगों को बाहर से दवा नहीं खरीदनी पडेगी। दवा के अभाव में किसी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में 327 तरह की दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-बाबूलाल यादव, एसएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें